दुधि: दुद्धी की बेटी जीवंतिका को चीन में मिला बड़ा मौका, पेकिंग यूनिवर्सिटी से ग्रह विज्ञान में करेंगी पीएचडी
दुद्धी जैसे छोटे नगर से निकलकर जीवंतिका कुमारी ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनका चयन चीन के प्रतिष्ठित पेकिंग विश्वविद्यालय, बीजिंग में ग्रह विज्ञान में पीएचडी के लिए हुआ है। खास बात यह है कि जीवंतिका को चीन सरकार की ओर से पूर्ण छात्रवृत्ति भी मिली है।