🚨 राहुल की मौत तो हो गई… लेकिन आखिर क्यों चली गोली? पीपरीपुरा में पुरानी रंजिश ने ली जान
📍 जसवंतनगर, इटावा। ग्राम पीपरीपुरा में शनिवार रात 30 वर्षीय राहुल यादव की गोली मारकर हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
❓ लेकिन सवाल है—राहुल की हत्या की वजह क्या थी?
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दो माह पहले पानी की टंकी परिसर मामले में राहुल और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
इसके अलावा बिजली की कटिया और वर्चस्व को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले दोनों पक्ष राजीनामा लिखकर यह भरोसा दे चुके थे कि अब कोई विवाद नहीं होगा। इसके बावजूद शनिवार रात कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि राहुल को गोली मार दी गई।
⚠️ गोली छाती में लगी और जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में सन्नाटा और तनाव है। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
👉 आखिर समझौते के बावजूद विवाद फिर क्यों भड़का? पुलिस जांच में सामने आएगा पूरा सच।
#जसवंतनगर #इटावा #पीपरीपुरा #राहुलहत्या #क्राइम