ललितपुर: हाईवे स्थित चीरा के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम चीरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के दौरान मध्य प्रदेश के जनपद अशोकनगर के थाना चंदेरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर निवासी अवधेश एवं उनका साथी अभिषेक घायल हो गए।वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेहरू नगर निवासी सिकंदर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।