कुडू: कुडू में सड़क निर्माण स्थल पर अपराधियों की फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Kuru, Lohardaga | Sep 30, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में नवा टोली कुडू से लातेहार के उदयपुरा तक सड़क निर्माण कर रही पीआरए इंडिया कंपनी के कुंदों स्थित निर्माण कार्यस्थल पर शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी और आगजनी का प्रयास किया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर राहुल सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर ली है।