मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह के बाद आंचल धनगर का वीडियो वायरल है। आंचल ने दावा किया कि उसने 3 अगस्त को अपनी मर्जी से हिमांशु से शादी की। आरोप है कि परिजन उसकी इच्छा के खिलाफ शादी कराना चाहते थे और विरोध पर मारपीट की। आंचल ने पति व ससुराल को धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।