कैराना: कांधला के पंजोखरा के निकट महिला को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकराई, दो कर्मचारी घायल
कांधला थाना क्षेत्र के पंजोखरा के निकट सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिस कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक विद्युत विभाग में कर्मचारी बताए गए हैं। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।