मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में धूमधाम से मना करमा पर्व, प्रकृति संरक्षण और भाईचारे का दिया संदेश
मोहम्मदगंज। झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और पारंपरिक विरासत का प्रतीक करमा पर्व मोहम्मदगंज प्रखंड सहित हुसैनाबाद अनुमंडल के कामत गांव में बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मोहम्मदगंज में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करम देवता की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।