पोड़ैयाहाट: पीपरटोला में सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क-पुल का शिलान्यास किया, विधायक पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीपरटोला में सोमवार को सड़क और पुल का गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शिलान्यास किया ।उन्होंने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को विकास विरोधी बतलाया। सांसद श्री दुबे ने कहा कि आजादी के अस्सी साल बाद भी प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी दूरी पर स्थित पीपर टोला में अब तक सड़क नहीं बनी थी।