कायमगंज: गांव जैतपुर में पीड़ित ने ग्राम प्रधान और साथियों पर आरोप लगाया, बीमार भाई को शराब पिलाकर हड़पी जमीन, थाने में की शिकायत
शमशाबाद थाना के जैतपुर गांव के रतन सिंह ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके दिमागी रूप से बीमार भाई को शराब पिलाकर उसकी 3 बीघा जमीन अपने नाम करा ली गई है।रतन सिंह के मुताबिक, उनके भाई का इलाज चल रहा है। उन्हें 23 सितंबर को पता चला कि गांव के एक व्यक्ति ने उनके भाई को शराब पिलाकर जमीन का बैनामा कराया है।पुलिस जांच में जुटी