परिहार: जमीन के हिस्से की बात करने गई महिला पर धारदार हथियार से हमला
परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी नगीना खातून ने परिहार थाने में आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों की जमीन में अपने हिस्से की बात करने वह अपने बेटे समद के साथ गांव के ही मसलेउद्दीन के घर गई थीं। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान धारदार हथियार से सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया