इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने लूट की एक मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Aug 13, 2026 इगलास। कोतवाली पुलिस ने छह अगस्त को ग्राम नयाबास थाना राया निवासी दीपू से शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट पर लूटी गई बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड लेगी। सी.ओ. कमलेश कुमार ने बताया कि विगत दिवस विसावली मोड़ के पास गौरव व टीटूने बताया कि लूट की बाइक को सफेदपुरा थाना हरदुआगंज निवासी सुमित बेचा था।