लैलूंगा: घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच का बड़ा अभियान, 50 से ज्यादा बच्चों की स्क्रीनिंग, 17 में सिकल सेल की पुष्टि
घरघोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में 11 बच्चे सिकल सेल वाहक और 6 बच्चे सिकल सेल रोग से प्रभावित पाए गए। सभी चिन्हित बच्चों को आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया।