सहारनपुर: सुबह पांच बजे बिजली विभाग ने की छापेमारी, 200 से अधिक जगहों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
सहारनपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम ने बुधवार सुबह पांच बजे कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। विभागीय टीमों ने घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 200 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए। बिजली चोरी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।