वाराणसी में आधी रात गेस्ट हाउसों पर पुलिस की रेड, ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में आधी रात पुलिस ने गेस्ट हाउसों में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में संचालित एक गेस्ट हाउस में कथित तौर पर ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं, 3 पुरुषों और एक संचालक को हिरासत में लिया। सूचना पर एसीपी चेतगंज शुभम जैन समेत जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#Varanasi #VaranasiNews #Sigra #SigraPolice #ParedKothi #VaranasiPolice #PoliceRaid #CrimeNews #UPPolice #UPNews #Kashi #Banaras #BreakingNews #LiveVNS #वाराणसी #काशी #सिगरा #पुलिसछापेमारी #वाराणसीपुलिस
Sadar, Varanasi | Sep 20, 2026