सासाराम: सासाराम में जितिया पर्व के दौरान युवक ने वृद्ध को चाकू मारा, हिरासत में लिया गया
सासाराम में जितिया पर्व के दौरान युवक ने वृद्ध को मारा चाकू, हिरासत में सासाराम में जितिया पर्व के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कादिरगंज निवासी 78 वर्षीय प्रताप सोनकर, पिता स्व. पचु सोनकर, पर एक युवक ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।