गोंडा में सोमवार दोपहर VVPAT वेयरहाउस के पास खड़ी हुंडई वरना कार अचानक आग की भेंट चढ़ गई। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार के अंदर रखा लैपटॉप और घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।