गोइलकेरा: भारी बारिश से बंदगांव हुडंगदा में घर गिरा, बीडीओ ने किया निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश के कारण हुडंगदा गांव निवासी सुरेंद्र रजक का कच्चा घर गिर गया.घर गिरने के बाद सुभद्रा देवी और उनके परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।