अमरिया: न्यूरिया में नाबालिग छात्रा लापता, परिवार परेशान
न्यूरिया से इस वक्त की बड़ी खबर है। 15 साल की नाबालिग छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। रूरा रामनगर गांव की रहने वाली छात्रा 19 सितंबर को न्यूरिया कॉलोनी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गई थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारी और जान-पहचान की जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन छात्रा नहीं मिली।