दुधि: जवारी डाड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग घायल
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के जवारी डाड़ के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप रेणुकूट की तरफ से चोपन की ओर जा रही थी। जवारी डाड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए।