भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
आरा, 2 अक्टूबर 2026। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, शहीद भवन, आरा में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।