शिवहर: जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने शिवहर अंचल कार्यालय का किया कड़ा निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने शिवहर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय में पारदर्शिता और तेजी से मामलों के निपटारे के लिए सख्त निर्देश दिए। लंबित मामलों, जनशिकायत, आरटीपीएस, जमाबंदी अद्यतन तथा अभिलेखागार प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर खास ध्यान दिया गया।