मेसकौर: आजादी के दिन 22 भूमिहीन परिवारों को मिला ज़मीन का अधिकार
Meskaur, Nawada | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को मेसकौर प्रखंड सभागार में 22 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा मिला। पर्चा मिलते ही दिव्यांग, विधवा समेत जरूरतमंद लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बीडीओ अश्वनी कुमार, प्रमुख प्रभावती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और सीओ अमलेश कुमार ने लाभुकों को पर्चा सौंपा ! सूचना रविवार को 6 बजे प्राप्त।