जगदलपुर: बस्तर पुलिस की साइबर जागरूकता में बड़ी पहल, 2.20 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान, 16,900 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने में बस्तर पुलिस ने व्यापक स्तर पर पहल की है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर जागरूकता अभियान के तहत बस्तर पुलिस द्वारा 16,900 कार्यक्रम आयोजित कर 2 लाख 20 हजार लोगों को जागरूक किया गया है। यह अभियान आम नागरिकों को साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया।