खरगोन जिले में लगातार बारिश के कारण साटक जलाशय ओवरफ्लो हो गया है। 18.38 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता का यह जलाशय अपने स्पिल वे से ऊपर बह रहा है। दो साल बाद ऐसी स्थिति बनी है। जलाशय के निचले हिस्से में स्थित साटकेश्वर महादेव मंदिर का गर्भगृह पानी में डूब गया है, जिससे महादेव जलमग्न हो गए हैं।