रतनी फरीदपुर: जहानाबाद-अरवल मार्ग पर नेहालपुर में 20 फीट गड्ढे में पलटा ऑटो, तीन घायल
जहानाबाद: जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर नेहालपुर के समीप मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार ममता कुमारी, निवासी नतपुरा गांव, समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।