चीनोर: आबकारी विभाग ने दुबाह, दुबही व अन्य जगहों पर शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
अबैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही लगाता जारी है। मुखबिर की सूचना पर दुबाह दुबही ब अन्य ढेरों पर आबकारी टीम ने दविश दी। मोके से शराब बनाने की भट्टी मिली। गुड़ लहान का सेम्पल लेकर वाकी लहान को मोके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध मदिरा के निर्माण,बिक्री संग्रह और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।