शामली: शामली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री जसवंत सैनी ने युवाओं को प्रोत्साहित किया, कहा- रोजगार देने वाले बनें
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 शनिवार को शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को प्रोत्साहित किया। मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार मांगने वाले नही, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।