रायबरेली: सलोन में युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई प्रेम कुमार पासी ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, घटना 30 सितंबर 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई गई है। आरोप है कि प्रेम कुमार का भाई हेत कुमार पासी रोहनिया स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रोहनिया और गांव के बीच सुनसान स्थान पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राशन कोटेदार होने के कारण आरोपी पक्ष द्वारा कथित रूप से हर महीने अनाज की मांग की जा रही थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक राय होकर हेत कुमार पर हमला कर दिया। प्रार्थना पत्र में कट्टा और लाठी-डंडों से म
Rae Bareli, Raebareli | Oct 1, 2026