अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर भीषण हादसा | बस-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, 2 महिलाएं घायल
अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ज्वालेश्वर के पास बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में होशंगाबाद की एक महिला और अमरकंटक की 23 वर्षीय स्थानीय महिला शामिल हैं। हादसे में अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
#अमरकंटक
#सड़कहादसा
#ज्वालेश्वर
#अनूपपुर
#BSP24News