बालोद: पुरानी आयशर गाड़ी खरीदने में ₹13.50 लाख की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Balod, Balod | Aug 14, 2026 बालोद जिले के ग्राम चिटौद निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार साहू ने पुरानी आयशर वाहन की बिक्री में जरूरी तथ्य छिपाने और चेक के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने भिंड निवासी पंकज द्विवेदी और सतना निवासी संतोष कुशवाहा के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के दस्तावेज, आरटीओ रिकॉर्ड, न्यायालयीन प्रकरण और बैंकिंग दस्