कर्वी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई अजीबोगरीब घटना, पेट्रोल पंप से तेल चोरी कर भागे अज्ञात लोग
सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई एक अजीबोगरीब घटना । अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप में चोरी की घटना को दिया अंजाम। शुक्रवार की देर रात लगभग तीन बजे कर्वी मानिकपुर संपर्क मार्ग में रेहुंटिया स्थित मीरा फिलिंग स्टेशन (एचपी) पेट्रोल पंप में अज्ञात लोग पेट्रोल चोरी व गैलन में भरकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष चंद्र पटेल ने कर्वी कोतवाली में तहरीर दी है।