रोली सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सुभाष चौक पर उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अरविंद पाल के संयोजन में हुआ जोरदार अभिनंदन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को सुभाष चौक पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने किया।
डॉ. रोली सिंह के सुभाष चौक पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश मंत्री का अभिनंदन किया और उनके नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
अरविंद पाल ने कहा कि डॉ. रोली सिंह को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Oct 6, 2026