धरियावद: सृष्टि सेवा समिति ने चरी में 250 विद्यार्थियों को WASH के प्रति जागरूक किया, कॉमिक बुक का वितरण किया
सृष्टि सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत चरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (WASH) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को WASH आधारित कॉमिक बुक वितरित की गई। कॉमिक बुक में सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की सही विधिl