सबलगढ़: झुंडपुरा स्कूल का औचक निरीक्षण, संभागायुक्त-कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद
सबलगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित जनविश्वास अभियान के तहत चंबल संभागायुक्त सुरेश कुमार एवं मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने शुक्रवार को झुंडपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश कुमार भार्गव भी मौजूद रहे।