केदारनाथ यात्रा दो घंटे प्रभावित, अब सुचारु 🙏
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर तेज बारिश के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा करीब दो घंटे रोक दी गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग में 400 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रोका गया।
मौसम सामान्य होने के बाद करीब दोपहर एक बजे केदारनाथ यात्रा दोबारा सुचारु कर दी गई। अब श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से बाबा केदार के धाम की ओर रवाना हो रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
#Kedarnath #KedarnathDham #KedarnathYatra #Rudraprayag #CharDhamYatra #Uttarakhand #Rain #बारिश #केदारनाथयात्रा #रुद्रप्रयाग
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026