*12 लाख की अवैध मदिरा और टाटा मैजिक जब्त, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। आबकारी विभाग ने स्पेशल ड्राइव अभियान के तहत 3 अक्टूबर को महू-अ वृत्त क्षेत्र में सोनवाय टोल के पास टाटा मैजिक से विभिन्न ब्रांड की 96 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की। जब्त शराब में लंदन प्राइड व्हिस्की, आइकॉनिक व्हिस्की, लंदन प्राइड ऑरेंज वोदका, बोल्ट बीयर और देशी मदिरा शामिल है। शराब व वाहन की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में अमित पिता अरविंद तिवारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर कंट्रोलर कमलेश सोलंकी व डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन में की गई। टीम में ADEO निधि शर्मा, SI जयेश वास्केल सहित आबकारी आरक्षक शामिल रहे।#इंदौर #अवैधमदिरा #आबकारीविभाग #स्पेशलड्राइव #ExciseDepartment Indore JansamparkMP
Unchahara, Satna | Oct 5, 2026