फतेहपुर: नंदी चौराहे में लड़कियों से छेड़खानी के आरोपियों की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फतेहपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि रास्ते चलते लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ से घिरे युवक किसी तरह बाइक लेकर मौके से भाग निकले। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़