कौंच: सींगपुरा गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोर की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने डसा
Konch, Jalaun | Aug 6, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी 17 वर्षीय सुभाष उर्फ अंशु पुत्र चंदन सिंह की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि गुरुवार सुबह 7 बजे वह अपने कच्चे मकान के कमरे में सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी कोंच ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।