पनागर: गांधी जयंती पर अवैध शराब खपाने की साजिश, रांझी पुलिस ने 3 घरों में छापा, 1005 लीटर शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार
रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी व्यायामशाला के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का भारी जखीरा बरामद किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदतन अपराधी रवि उर्फ बल्लू पटवा ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन—जब शराब की सभी दुकानें बंद रहती हैं—बाजार में भारी मुनाफा कमाने के लिए अलग-अलग घरों में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब का बड़ा स्ट