Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प मसूरी। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 'अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें' के नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके विचारों और मूल्यों पर चलते हुए पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेयी ने कारगिल युद्ध में नेतृत्व, परमाणु परीक्षण, गांव-गांव सड़कों का विस्तार और सूचना क्रांति को गति देने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि अटल के बताए मार्ग पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब चार दशक के राजनीतिक जीवन में सांसद, मंत्री और प्रधानमंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए, लेकिन अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में अटल की भूमिका ऐतिहासिक रही। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अटल ऐसे राजनेता थे, जिनका सम्मान राजनीतिक विरोधी भी करते थे। उन्होंने सिद्धांतों के लिए सत्ता तक छोड़ने का उदाहरण पेश किया। पेटवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राजनीति में मूल्यों और राष्ट्रहित की मिसाल है। उनके विचारों को आत्मसात कर देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना जरूरी है। #cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand

Mussoorie, Dehradun | Aug 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.