घोसी: रामपुर गांव के समीप मुख्य नहर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग जख्मी, पीएचसी घोसी से रेफर
रामपुर गांव के समीप सड़क मार्ग पर दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों लोग नगमा गांव के निवासी बताए जाते हैं जो घोसी बाजार बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी बाइक अ नियंत्रित हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।