नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस की एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को सुभाष नगर बैरियर के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से नदीम खान उर्फ गण्डा और मो. शफीक उर्फ शफी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। दोनों के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम के लिए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
#Lalkuan #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #DrugBust #Smack #DrugSeizure #DrugCrime #NDPSAct #NainitalPolice #SOGNainital #LalkuanPolice #PoliceAction #CrimeNews #DrugFreeIndia #AntiDrugCampaign #IllegalDrugs #DrugNetwork #PoliceInvestigation #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #CrimeUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews