कामां: कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए
विधायक नौक्षम चौधरी ने सोमवार को कार्यालय पर शाम 7 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।