हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल में हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस के गांव नगला शेखा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंची। करीब 1 महीने पहले विवाहिता की शादी हुई थी।