विदिशा नगर: नाग पंचमी पर बिजा मंडल में पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने लिया जायजा
नाग पंचमी के अवसर पर बिजा मंडल में पूजा-अर्चना को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा यहां पहुंचकर बंद ताले में पूजा-अर्चना की जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस पॉइंट और बैरिकेडिंग के स्थान चिन्हित किए जाएंगे।