नारायणपुर: भवानीपुर में पुलिस पर हमला, एक गिरफ्तार
नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में दुकान पर मारपीट, सोने की चेन व रुपये छीनने तथा सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ हमला व दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने सुनील शर्मा, पिता शिव शर्मा, निवासी मधुरापुर बाजार को गिरफ्तार किया है। मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 192/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।