भुसावर: पीएम श्री स्कूल में विज्ञान मेले में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, मॉडल प्रदर्शनी में शिवानी-चंचल ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
पीएम श्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।