मड़ावरा: मड़ावरा में एसडीएम ने खाद दुकानों का किया निरीक्षण
मड़ावरा कस्बे में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता ने कृषि विभाग की टीम के साथ रासायनिक खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और अधिकांश दुकानें बंद कर दी गईं। बाजार का दिन होने के बावजूद अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की।