शुजालपुर: 1500 से अधिक कावड़ यात्रियों ने किया बाबा जटाशंकर का जलाभिषेक
सावन माह के अवसर पर रविवार को ग्राम जामनेर से 1500 से अधिक कावड़ यात्री 9 किलोमीटर पैदल चलकर जटाशंकर महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। कावड़ यात्रियों के पहुंचने से शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। मंदिर