ललितपुर: ग्राम खोंखरा के पास जीजा के परिवार जनों ने मासूम बेटी के सामने शिक्षक साले की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
ग्राम झरकौन निवासी अभय अपनी मासूम बेटी के साथ विद्यालय से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम खोंखरा के पास पुरानी रंजिश के चलते जीजा के परिवार जनों द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई। व स्कूटी से गिरने के पश्चात आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके सिर पर पत्थर पटक दिया। जहां झांसी में उनके इलाज के दौरान मौत हो गई।